BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर वेस्ट में चार जगह पर नगर निगम ने डिच चलाकर कारवाई की है, निगम अधिकारियों ने काला सिंघा रोड पर बनी पाँच एकड़ की नाजायज कोलोनी पर डिच चलाई है तो वहीं दो बार नोटिस को अनदेखा करने वाले तारा पैलेस को तोड़ा गया है। रतन नगर में अवैध बने मकानों पर डिच चलाई गई है वहीं ओल्ड ग्रीन एवेन्यू में कारवाई की गई है। अब बस्ती शेख श्मशान घाट के साथ बनी नाजायज कोलोनी में 50 से ज़्यादा नाजायज मकान बन चुके हैं हालाँकि इस कोलोनी में पानी के नाजायज कनेक्शन ओर सीवरेज कनेक्शन को रातों रात अवैध तरीक़े से जोड़ा गया है जिस पर फ़िलहाल नगर निगम की कोई कारवाई नहीं हुई हैँ अब आने वाले दिनों में इस कोलोनी पर नगर निगम के नए मेयर सख्ती दिखाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात है।