BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

होटल में कमरा किराये पर लेकर रहने आई लड़की की लाश कमरे में बरामद हुई है। लड़की ने एक लड़के के साथ कमरा किराएं पर लिया था जो लड़का मृत्क लड़की को अपनी चचेरी बहन बता रहा था। जालंधर नेहरू गार्डन स्कूल के सामने वाली गली में स्थित रवि रेजिडेंसी होटल में 23 साल की एक लड़की की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। मृतका की पहचान अनमोल गिल निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। लड़की की हत्या हुई या है या अचानक मौत इसकी जाँच की जा रही है फिलहाल उसके साथ आने वाला लड़का फरार हो गया।

होटल कर्मचारियों के अनुसार, यह लड़की एक लड़के के साथ कमरा किराए पर लेने आई थी, जिसे वह अपना चचेरे भाई (चाचा का लड़का) बता रही थी। लड़की की मौत कैसे हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

जालंधर पुलिस कमिश्नर से यह अपेक्षा की जा रही है कि ऐसे गली-मोहल्लों में चल रहे होटलों की चेकिंग की जाए, और यह भी देखा जाए कि होटल प्रबंधक कमरा लेने आए लोगों के पहचान पत्र ठीक से लेते हैं या नहीं। थाना नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी है।  मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।