BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में एक बार फिर से गोलियाँ चलाने का मामला सामने आया है, युवक के दो गोलियाँ लगी हैं जिसको ग्लोबल अस्पताल भर्ती करवाया गया है, घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच जाँच में जुट गए है। घटना जालंधर के लाठीमार मोहल्ला सोढल इलाके की है जहां गली में बैठे राहुल नाम के युवक को पैदल ही आएं हमलावार गोलियाँ मार गए। राहुल को दो गोलियाँ लगी हैं जिस कारण वो गंभीर घायल है। गोलियाँ किसने ओर क्यों चलाई ये पुलिस जाँच में जुट गई है।