BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में एक घर में रेड करने गई पुलिस ने युवक को गोली मार दी जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना केलबाद परिवार ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर अमन सैनी के साथ आएं सिविल वर्दी में पुलिस वाले ने अमन सैनी के इशारे पर उनके बेटे को गोली मारी। जालंधर के मेहतपुर थाना क्षेत्र के गांव बंगीवाल में पुलिस की गोली लगने से एक वांटेड युवक, लवप्रीत उर्फ लवी, की मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार (5 जून 2026) की देर रात उस समय हुई जब पुलिस टीम हत्या के प्रयास (धारा-307) के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस का दावा है कि जब टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाई की और उन पर हमला कर दिया।

क्रॉस फायरिंग: पुलिस का कहना है कि भीड़ की तरफ से किसी ने फायरिंग की आवाज़ की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा (Self-Defense) में दो राउंड क्रॉस फायरिंग की

इलाज के दौरान मौत: इस क्रॉस फायरिंग में एक गोली लवप्रीत की टांग (जांघ के ऊपरी हिस्से) में लगी। उसे तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फर्जी एनकाउंटर का आरोप: लवप्रीत के परिजनों ने पुलिस के दावों को पूरी तरह खारिज किया है और इसे एक ‘फर्जी एनकाउंटर’ बताया है।

पीछे से गोली मारने का दावा: परिवार का आरोप है कि लवप्रीत उस समय बाथरूम में था। जैसे ही वह बाहर निकला, पुलिसकर्मियों ने उसे पीछे से दो गोलियां मार दीं। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।