BURNING NEWS✍️ RAJESH SHARMA
जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित मेरिटोन होटल में रूकना सेफ नहीं है, यहाँ कमरे में रूकी एंकर से बलात्कार हुआ है जिसमें तीन युवकों ने लड़की को नशीली दवाई पिलाकर उससे बारी बारी बलात्कार किया। सूचना के बाद पुलिस ने जालंधर के तीन दोस्तों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर दिया है। थाना रामामंडी के इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को होटल मेरिटोन में एक युवती ने कमरा लिया हुआ था जिसके साथ वाला कमरा तीन युवकों ने लिया था जिन्होंने रात को अकेली लड़की का फ़ायदा उठाया ओर उसके कमरे में जाकर उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला उससे बलात्कार किया सुबह होश आने पर लड़की ने सारी घटना पुलिस को बताई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी लाली निवासी रामामंडी की पहचान कर ली है जबकि दो साथियों की तलाश जारी है। लड़की कार्यक्रम में एंकर का काम करती है। जो कि नूरमहल की रहने वाली बताई जा रही है।