BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में एक बार फिर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है हालाँकि हमलावारों की कार का नंबर नोट करके पुलिस को दिया गया है।

https://youtu.be/Wf6FpF_AQfs?si=wdzUX1_C5qoh8k4P

प्रताप बाग में जग्गी नान वाले के पास सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सरेआम नौजवान पर हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। हमलावारों द्वार की गई गुंडागर्दी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घायल नौजवान के परिजन मौके पर पहुंच गए और परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए पॉल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि सरेआम 3 नौजवानों द्वारा तेजधार हथियारों से उस पर हमला किया गया। इस दौरान नौजवान द्वारा पहले खुद का बचाव करने की कोशिश की गई लेकिन लाल कपड़े में मौजूद हमलावार द्वाला लगातार उस पर हमला किया गया। जिसके बाद वह कार के पास सड़क पर गिर गया और तीनों हमलावारों द्वारा लगातार 2 मिनट तक जमकर उसकी मारपीट की गई।