BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

ज़मीन के विवाद में चाचा ने अपनी भतीजी ओर भाभी पर गाड़ी चढ़ा दी, गाड़ी चढ़ाने की सीसीटीवी इतनी ख़तरनाक थी कि देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाए। घटना पंजाब के मोगा की है।

मोगा जिले के गांव गट्टी जट्टां में पिछले कुछ समय से चल रहे जमीनी विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया, जब एक भाई ने अपने ही भाई, भाभी और भतीजी पर कार चढ़ा दी। तीनों को घायल अवस्था में मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वही थाना धर्मकोट की पुलिस ने परिवार के बयानों पर दोनों पति पत्नी पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है वही बच्ची के गंभीर चोट आने में कारण सरकारी हस्पताल मोगा से उसे रेफर कर दिया है वही अब बच्ची का इलाज मोगा के एक प्राइवेट हस्पताल में चल रहा है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोगा में वकालत कर रहे दिलबाग सिंह का अपने भाई बलविंदर सिंह के साथ 3.5 एकड़ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बलविंदर सिंह का आरोप है कि वकील दिलबाग सिंह ने अपने पिता से धोखे से जमीन की वसीयत करवा ली थी। जब इस बात का उन्हें पता चला तो उन्होंने पारिवारिक बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन दिलबाग सिंह ने बात करने से इनकार कर दिया।

बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने भाई को जमीन का उचित मूल्य देने के लिए तैयार थे, लेकिन दिलबाग सिंह वह जमीन किसी तीसरे पक्ष को बेचना चाहता था। कल जब बलविंदर ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में इस बारे में बात करनी चाही तो दिलबाग सिंह ने गुस्से में आकर घर के बाहर खड़े अपने भाई के परिवार के सदस्यों पर कार चढ़ा दी, जिससे उसका भाई, भाभी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।