BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर वेस्ट में नगर निगम की आँखों में मिट्टी डालकर बनाई गई नाजायज दुकानों का काम नगर निगम ने रुकवा दिया क़रीब पाँच दुकानों को नोटिस लगा सील लगाई गई है ये वो दुकानें हैं जो पेंट फैक्ट्री के मालिक ने नाजायज बनाई थी जिन पर डिच चलाकर उनको पूरी तरह तोड़ भी दिया गया था पर उसके बाद पेंट फैक्ट्री के मालिक ने एक नेता की शह पर ये दुकानें बना डाली हालाँकि उस नेता की अपनी कालोनी पर डिच चलने की पूरी तैयारी है, इन दुकानों के दोबारा बनने पर इनको आज सील लगाकर नोटिस लगा दिया गया है। वही घई नगर माता चिंतपूर्णी मंदिर के सामने बनी नाजायज दुकान का काम रुकवा दिया गया है ओर नोटिस जारी करके उस पर डिच चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माडल हाउस चक्की के सामने रिहायशी कोठी को तोड़कर अवैध निर्माण करके दुकानें बनाई जा रही है जिन पर भी कारवाई करने की तैयारी की जा रही है।