BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में लोगों ने एक बार फिर से वही तस्कर को गिरफ्तार किया जिसको कुछ दिन पहले गऊओं को मारने के लिए ले जा रहे ट्रक के साथ पकड़ा था, पर हैरानी की बात है कि कुछ दिन पहले थाना आठ के इंस्पेक्टर ने इसी तस्कर पर ढीली कारवाई करके उसे ज़मानत दिलवा दी थी। गऊ सेवा रक्षकों ने आरोप लगाया कि थाना आठ का प्रभारी जगदीश लाल गऊ तस्करों के साथ मिला हुआ है। आरोप लगाया कि जिस तस्कर को कुछ दिन पहले पकड़ा था उसे थाना आठ के प्रभारी जगदीश ने सेटिंग करके जल्दी ज़मानत दिलवा दी जिसके बाद वही तस्कर बीती रात फिर से गऊ माताओं की तस्करी करता पकड़ा जिसने पुलिस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। मात्र 5 दिन बाद फिर से वही तस्कर गऊओं से भरे ट्रक को लेकर आ गया। लोगो ने आरोप लगाया कि थाना आठ के प्रभारी को तुरंत सस्पेंड किया जाए या इसका तबादला किया जाए अन्यथा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।