BURNING NEWS✍️
जालंधर : पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के साथ गहरी संवेदना प्रकट की। श्रद्धांजलि देने के दौरान उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि वाई पूर्ण कुमार के साथ जो अन्याय हुआ है, वह समाज के लिए एक पीड़ादायक उदाहरण है और जब तक उन्हें पूरा इंसाफ नहीं मिलेगा, वे चैन से नहीं बैठेंगे।
उन्होंने न्याय की मांग की और हरियाणा सरकार से अपील की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि
आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण चंद एक ईमानदार, कर्मठ और समाजसेवी व्यक्ति थे। उनका जाना सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी मौत के पीछे जिन परिस्थितियों की बात सामने आ रही है, वे चिंताजनक हैं। पंजाब सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और हम वादा करते हैं कि इस मामले में न्याय होगा। जब तक वाई पूर्ण कुमार को पूरा इंसाफ नहीं मिलेगा, हम चुप नहीं बैठेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा सच्चाई सामने लाई जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
वाई पूर्ण चंद को इंसाफ दिलाने की मांग अब एक जन आंदोलन का रूप लेती जा रही है। मंत्री मोहिंदर भगत का समर्थन इस आंदोलन को नई ताकत दे सकता है। अब देखना यह है कि हरियाणा सरकार कितनी जल्दी और कितनी पारदर्शिता से कार्रवाई करती है।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह इटीओ, केबिनेट मंत्री डॉ रवजोत सिंह, केबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक्क उपस्थित थे।