BURNING NEWS✍️
देश में नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर 2025 से जीएसटी रिफॉर्म्स (GST 2.0) लागू हो गए हैं और इसके साथ ही रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले किराना सामान, डेयरी प्रोडक्ट्स से लेकर टीवी-एसी और कार-बाइक्स तक तमाम चीजों के रेट में भी बदलाव होने जा रहा है और ये सस्ते हो गए हैं.
वहीं कुछ विलासिता से जुड़ी और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स की मार बढ़ने वाली है यानी ये महंगी हो गई हैं. आइए जानते हैं आपके काम की कौन सी चीज अब किस टैक्स स्लैब में आएगी और कीमत में कितनी कमी देखने को मिलेगी।
टूथपेस्ट, साबुन और शैंपू
-बिस्किट, स्नैक और जूस जैसे पैकेज्ड फूड
-घी, मक्खन, बटन और कंडेन्स्ड मिल्क जैसे डेयरी आइटम
-साइकल और स्टेशनरी आइटम
-किफायती कपड़े और फुटवियर
मध्यम वर्ग के घरों के लिए, रोजमर्रा के इस्तेमाल पर मिलने वाली थोड़ी भी छूट से महीने में कुल बचत काफी बढ़ सकती है।
इसके अलावा घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स भी सस्ते हो जाएंगे। जिन आइटम्स पर अभी 28% टैक्स लगता है, उन्हें 18% स्लैब में लाया गया है। जिससे ये 7-8% तक सस्ते हो सकते हैं। इनमें एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और डिशवॉशर शामिल हैं।
सीमेंट, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और टीवी जैसे उत्पादों पर जीएसटी 28 फीसद से घटा कर 18 फीसद कर दिया गया है। इससे घरेलू सामान का मूल्य किफायती हो जाएगा और इससे मध्यम तथा गृहिणियों को काफी राहत मिलने की संभावना है।
लग्जरी कारों पर लगा 40 फीसदी जीएसटी
1,200 सीसी से अधिक और 4,000 मिमी से अधिक लंबी सभी वाहनों के साथ 350 सीसी से अधिक मोटरसाइकिल और रेसिंग कार पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है