BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर में प्रेस का शब्द का सहारा लेकर आएं दिन वारदातों में बढ़ोतरी होती जा रही है, शहर में प्रेस शब्द के सहारे अब लूट की वारदातें भी कम होने का नाम नहीं ले रही। मामला बस्ती शेख के जैना नगर का है जहां भाजपा से पार्षद के चुनाव लड़ने वाले सचिन सरीन के भाई सन्नी सरीन पर कुछ युवकों ने अँधेरे का फ़ायदा उठाकर उन पर हमला कर दिया। सन्नी ने बताया कि रात को 11-30 बजे वो सैर करने को निकले कि कार में तीन युवक बैठे थे जिनकी कार पर प्रेस लिखा था जिन्होंने उन्हें रोककर उनके सिर पर तेज़धार हथियार से वार किया ओर उनके गले से सोने की चेन ओर 3200 रूपए लूट लिए। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मौके पर कुछ युवकों को काबू कर लिया पर हारनी की बात तो ये थी कि एक युवक थाने से अपनी ज़िम्मेदारी से हमलावारो को छुड़वा ले गया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने बीते दिन घास मंडी चौक में धरना लगाया ओर आरोपियों को दोबारा पकड़ने की बात कही। वहीं पुलिस मुलाजिम ने बताया कि जिस युवक की ज़िम्मेदारी पर आरोपियों को छोड़ा था अब छुड़वाने वाला पुलिस का साथ नहीं दे रहा है जिसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली भी शक के घेरे में आ गई है।