BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में कांग्रेस के पार्षद बंटी नीलकंठ से पिटने वाले वार्ड नंबर 68 के हारने वाले प्रत्याशी की मुश्किलें ओर बड़ गई है, निखिल अरोड़ा के खिलाफ जहां बंटी नीलकंठ ने उनके साथ गाली गलौज करने ओर मारपीट की शिकायत दी है वहीं एक अन्य ने भी निखिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है,जिसने बताया कि निखिल ने ना केवल बंटी नीलकंठ से मारपीट की उसने उनके साथ भी मारपीट की, हर्ष शर्मा ने बताया कि निखिल उनके साथ पुरानी रंजिश रखता था क्योंकि चुनावों से पहले उन्होंने अपना दफ़्तर निखिल ओर उसके भाई को दिया था पर उन्होंने काफी देर इनके दफ़्तर का किराया बिजली का बिल तक नहीं दिया ओर ना ही दफ़्तर ख़ाली कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दफ़्तर का सारा सामान खुर्द बुर्द भी कर दिया, वहीं बंटी नीलकंठ ने आरोप लगाया कि निखिल के भाई ने पहले भी गोली चलाई थी पर विधायक रमन अरोड़ा के दबाव में पुलिस में एफ़आइआर नहीं की।