BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब में मौत की रफ़्तार ने 8 लोगों की ज़िंदगी लील ली है, घटना पंजाब के होशियारपुर के अधीन आते तलवाड़ा की है जहां करतार बस की तेज़ रफ़्तार बस बेकाबू हो गई जो एक कार के ऊपर
जाकर पलट गई जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में जुट गई है। सवारियों ने बताया कि बस चालक अंधाधुंध बस चला रहा था जो अचानक बस बेकाबू होकर पलट गई जो सड़क पर जा रही एक कार के ऊपर बस गिर गई।