BURNING NEWS✍️ हड्डियों के मशहूर डाक्टर हरप्रीत सिंह को इस बार सेहत मंत्री ने अवार्ड से नवाज़ा है, इससे पहले भी कई सफल ऑपरेशन करने के बाद डाक्टर हरप्रीत सिंह आर्थोनोवा को कई अवार्ड मिल चुके है। ऑर्थोनोवा अस्पताल के डॉ. हरप्रीत सिंह को बेस्ट डॉक्टर इन Robotic Knee Replacement Endoscopic Spine का अवार्ड दिया गया है। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने डॉ. हरप्रीत को ये अवार्ड सौंपा। एक प्राइवेट कंपनी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें डॉ. हरप्रीत को ये सम्मान दिया गया। इस मौके पर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भी मौजूद थे।