BURNING NEWS✍️
अमेरिकी सेना की कमान संभालने वाली संस्था सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने गुरुवार को जानकारी दी कि अमेरिकी वायुसेना का एक KC-135 एयरलिफ्ट विमान इराक के पश्चिमी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस मिशन में शामिल दूसरा विमान सुरक्षित रूप से लैंड करने में सफल रहा। विमान में सवार क्रू मेंबर्स ओर बाकियों की तलाश की जा रही है। इस विमान की ख़ासियत ये थी कि वो हवा में बाक़ी जहाज़ों को ईंधन सप्लाई करता था जिसे गिराने की ईरान ने ज़िम्मेदारी ली है।
CENTCOM के मुताबिक यह घटना इराकी हवाई क्षेत्र में उस समय हुई जब अमेरिकी सेना ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत सैनिकों की आवाजाही से जुड़ा मिशन चला रही थी। इस मिशन में दो विमान शामिल थे। इनमें से एक KC-135 विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा।