BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के मकसूदां इलाके में देहाती पुलिस और हार्ड कोर बदमाश के बीच में फायरिंग हुई गई। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क और एसपी सरबजीत रॉय खुद मौके पर मौजूद हैं। पकड़े गए

बदमाश का नाम साजन नाहर है जिसपर 20 संघीन मामले दर्ज हैं। बदमाश से 3 पिस्तौल और दर्जन से ज्यादा ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस पर 20 के करीब मामले दर्ज है।आज जब पुलिस को इसकी सूचना मिली कि यह मकसूदां इलाके के पास है। पुलिस द्वारा इसे सूरानसी के पास पुलिस नाके पर रोकने की कोशिश की साजन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पीछे कर सजन को सुरा गांव से पकड़ने लगी तो इसने पुलिस पर फिर गोली चला दी। जवाबी कारवाही करते हुए पुलिस ने गोली चलाई जो इसकी टांग पर लगी। जिसके बाद पुलिस इसको काबू कर लिया। इसके पास से 3 पिस्तौल बरामद किए गए।

Ssp हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि आज सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस ने विधिपुर फाटक के पास नाक लगा रखा था कि मोटरसाइकिल पर मुँह को कवर किये 1 शख्स आ रहा था। जब उसको रोकने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी और मोटोटसिकल छोड़कर वो खाली प्लाट की तरफ बाग पड़ा। पुलिस ने जब इसके पीछे किया तो इसने एक और फायर पुलिस पर किया जो कि पुलिस की गाड़ी पर जा लगा पुलिस पार्टी ने घेराबंदी की और कार्रवाई के ऊपर इसकी टांग पर गोली लगी। जिससे इसको वही पकड़ लिया। Ssp ने बताया कि इसके ऊपर डकैती मर्डर एनडीपीएस के करीब 20 मामले दर्ज हैं और अभी मौके वारदात के ऊपर इससे तीन पिस्तौल बरामद किए गए हैं बाकी की जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी।