BURNING NEWS✍️
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की ऐसी महिला अधिकारी जिसकी कामयाबी की मिसाल पेश की जाती थी, उसे एसीबी ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. IIT जैसे संस्थान से पढ़ाई करने वाली काजल मीणा और अपनी कैटेगरी में प्रदेश में टॉप कर चुकी वह अधिकारी आज सलाखों के पीछे है. उन्हें 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है. बता दें कि मीणा 2024 बैच की RAS अधिकारी हैं।
60 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पकड़ी गई करौली जिले की नादौती एसडीएम काजल मीणा के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. काजल मीणा ने अपने रीडर को 50 हजार की रिश्वत राशि लेने की सहमति व्हाट्सऐप कॉल पर दी थी. एसीबी की एफआईआर के अनुसार कार्रवाई के दौरान डिजिटल साक्ष्य बेहद अहम साबित हुए. व्हाट्सऐप कॉल पर सहमति मिलने पर ही रीडर दिनेश मीणा ने एसडीएम के लिए यह राशि स्वीकार की थी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इस मामले में उपखंड अधिकारी काजल मीणा समेत उनके रीडर तथा सहयोगी कर्मचारी को गिरफ्तार किया था. उसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया था।








Users Today : 1680