BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में अपने काम के प्रति समर्पित रहने वाले मेयर विनीत धीर ने एक बार सख़्त रूख अपनाया है, मेयर ने एक साथ तहबाजारी विभाग के कई अधिकारियों को बदल दिया है। हालाँकि मेयर के इस एक्शन के बाद उन्हें कई तरह की विरोधता भी झेलनी पड़ी है पर उन्होंने अपने आदेशों को क़ायम रखा है ओर अधिकारियों के तबादलों के आदेश को क़ायम रखते हुए सख़्त रूख अपनाया है। मेयर ने तहबाजारी विभाग के सुपरिडेंट मंदीप सिंह,इंस्पेक्टर जनक राज बाहरी,नीरज साही,राकेश हंस,हितेश नाहर जूनियर सहायक,क्लर्क अंकुश भट्टी,अश्विनी कुमार,कुलभूषण,प्रिंस नाहर,सेवादारों में विकेश नाहर,चंदन गिल,भारत,कुलदीप,तरुण नाहर,सावन गिल, सहित सफ़ाई सेवक स्पीटर,नरेंद्र,राहुल,गुरप्रीत कौर, बेलगाम गोपाल किशन, भगवंत सिंह को बदल डाला है। ये एक्शन शहर में लगने वाली रेहडियों पर रहने वाले QR कोड के मामले में लिया गया है, जिसके बाद मेयर के सख़्त रूख अपनाने के बाद नगर में बड़े स्तर पर कारवाई होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि शहर में लगने वाली रेहडियों पर कोड लगाने की शुरुआत के बावजूद भी बहुसंख्यक रेहडियां कोड से वंचित थी जिसके बाद मेयर ने ये रूख अपनाया है।








Users Today : 1592