BURNING NEWS✍️
हरियाणा के सिरसा में 2002 में पत्रकार राम चंदर छत्रपति की टारगेटेड हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम को राहत मिली है. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए आरोप मुक्त कर दिया है. इस केस को लेकर कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई की.
आपको बता दें कि राम चंदर छत्रपति मर्डर केस में 2019 में CBI कोर्ट ने राम रहीम को दोषी ठहराया था. साथ ही इस मामले में उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी. इसके अलावा सीबीआई ने तीन और लोगों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह, और कृष्ण लाल—को भी दोषी ठहराया था. लेकिन कोर्ट ने राम रहीम को आरोप मुक्त कर दिया है. हालांकि अन्य मामलों की वजह से राम रहीम को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा









Users Today : 99