Home » featured » दीपावली पर लक्ष्मी पूजा इस समय करें,धन की होगी बारिश

दीपावली पर लक्ष्मी पूजा इस समय करें,धन की होगी बारिश

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
दिवाली पर आज माता लक्ष्मी की पूजा का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 7 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक का रहेगा. इस दौरान लक्ष्मी पूजा के लिए 1 घंटा 11 मिनट का समय मिलेगा. इसके अलावा आप चाहें तो प्रदोष काल और वृषभ काल में भी दिवाली पूजन कर सकते हैं.
आज पूरे देश में रोशनी का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर गली, हर घर दीपों की चमक से रोशन हो उठा है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन भगवान राम 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे. तब उनके स्वागत में नगरवासियों ने अयोध्या को दीपों से सजाया था. ऐसा भी कहा जाता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण के लिए निकलती हैं और अपने भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है.