Home » Breaking » अब AAP के पंजाब में होंगे मुनीश सिसोदिया प्रभारी

अब AAP के पंजाब में होंगे मुनीश सिसोदिया प्रभारी

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार (21 मार्च) को बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली में पार्टी का अध्यक्ष बनाया. उन्होंने पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली है. पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया है.

आप ने सबसे अहम राज्य पंजाब की जिम्मेदारी पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है. उन्हें प्रभारी बनाया गया है. छत्तीसगढ़ का प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को बनाया गया है. वहीं गोवा का प्रभारी पंकज गुप्ता को बनाया गया.

आप ने जम्मू कश्मीर में मेहराज़ मलिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. वो प्रदेश में आप के इकलौते और पहले विधायक हैं.