BURNING NEWS✍️
समग्रा शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तर दिव्यांग बच्चों का कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें जिले के क़रीब 225 बच्चों ने भाग लिया। ये कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशों पर विपन कुमार बीपीओ

पश्चिमी 1 की देख रेख में करवाया गया। इस मौके पर बच्चों ने भाषण ग्रुप नृत्य, चित्र कला, कविता गाकर व भांगड़ा डाला। पहला ओर दूसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को राज्य स्तरीय मुक़ाबला जो कि पटियाला में 7 मार्च 2025 में भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम में बतौर जज के रूप में गगनदीप ईटी अध्यापक स्टेट अवार्डी, व श्री मति बलजीत कौर AT ने अहम भूमिका निभाईं। कार्यक्रम को सही ढंग से चलाने के लिए स्टेट सेकेट्री के रूप में श्री अशोक कुमार व अवतार लाल ने मौके पर पहुँच बच्चों का हौसला बढ़ाया। ब्लाक प्राइमरी शिक्षा आफिस पश्चिम 1 के सभी कर्मचारियों ने अपना अहम योगदान दिया।









Users Today : 11