घर की छत पर जाकर रोने लगा युवक,फिर गोली मार कर ली आत्महत्या

BURNING NEWS RAJESH SHARMA 

जालंधर में अपने घर की छत पर जाकर पहले युवक रोता रहा फिर बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच शव क़ब्ज़े में ले लिया। पंजाब के जालंधर में कोट रामदास नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक सुखदेव सिंह निवासी कोट रामदास मोहल्ला की लिव-इन पार्टनर ने मृतक की पहली पत्नी और उनके बच्चों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

सारा घटनाक्रम घर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। पहले मृतक ने चार बार खुद को गोली मारने की कोशिश की, मगर हिम्मत नहीं पड़ी। जिसके बाद आखिरी में उसने अपने आप को गोली मार ली।

परमजीत बोली- आज पुलिस को शिकायत देने जाना था

मृतक सुखदेव की लिव-इन पार्टनर परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने अपनी पहली पत्नी और उनके बच्चों से परेशान होकर आत्महत्या की है। सुखदेव के पास खुद का लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिससे उसने खुद को गोली मार ली। परमजीत कौर ने बताया कि सुखदेव सिंह ने शिकायत लिखवाकर रखी हुई थी, जिसे आज उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस को देने के लिए जाना था।