Home » Breaking » कुल्हड़ पिज़्ज़ा कप्ल ने छोड़ा इंडिया,इस देश में रहेंगे, अश्लील वीडियो के बाद चर्चा में आए थे दोनों

कुल्हड़ पिज़्ज़ा कप्ल ने छोड़ा इंडिया,इस देश में रहेंगे, अश्लील वीडियो के बाद चर्चा में आए थे दोनों

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

अश्लील वीडियो के बाद चर्चा में आए कुल्हड़ पिज़्ज़ा ने अब एक नया फैसला लिया है। जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से विवादों से घिरा हुआ कपल ने अब भारत छोड़ने का फैसला लिया है। चर्चा है कि कुल्हड़ पिज्जा दंपती सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा अपने बेटे के साथ पंजाब (भारत) छोड़कर ब्रिटेन चले गए हैं। पिछले कुछ महीनों में दंपती को कई विवादों का सामना करना पड़ा रहा था। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।

कुछ दिन पहले कपल के तलाक लेने की उड़ी थी अफवाह

मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनफॉलो कर दिया था। शहर में दोनों के बीच तलाक की चर्चा छिड़ी हुई थी। हालांकि अब दोनों एक साथ अपने बच्चे सहित यूके मूव होने जा रहा हैं। बता दें कि हाल ही में सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी कपल द्वारा साझा की गई थी। मगर बात में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था।
पंजाब के जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) की ओर जाते रास्ते पर स्थित कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा देश में पहली बार कुल्हड़ पिज्जा नाम से पिज्जा बनाया था। जिसके बाद नई चीज देखकर फूड ब्लॉगर्स आने लगे तो पूरे पंजाब के साथ-साथ कपल देश में काफी मशहूर हो गया। दुकान के बाहर काउंटर लगाकर सहज ने काम शुरू किया था। जब उनकी शादी गुरप्रीत के साथ हुई, तो उनकी किस्मत बदल गई और उनका काम ऊंचाइयां छूने लगा। कपल काफी मशहूर हो गया था, तो सोशल मीडिया पर दोनों के फॉलोअर्स भी बढ़ने लगे। दोनों पंजाब में काफी चर्चित हो गए थे।