BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब के जालंधर जिले में नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने गोलियां चलाकर करीब 35 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। सारे घटनाक्रम का बुधवार देर शाम सीसीटीवी सामने आया।
जिसमें बाइक सवार लुटेरे वारदात कर मौके से फरार होते हुए नजर आ रहे हैं। जालंधर देहात पुलिस के थाना आदमपुर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के लिए कोशिश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
मालिक बोले- 35 हजार रुपए ले गए आरोपी
जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के मालिक पुष्पिंदर सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत उन्होंने थाना आदमपुर की पुलिस को दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात बाइक पर सवार होकर तीन लुटेरे आए थे। जिन्होंने उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पंप से करीब 35 हजार रुपए की नकदी अपने साथ लेकर फरार हुए हैं। सभी आरोपी अपना मुंह ढक कर पंप पर आए थे। आरोपियों ने जाते जाते करीब 4 रौंद फायरिंग की।









Users Today : 67