BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब की सियासत के लिए बुरी खबर सामने आई है जिसमें एक दिग्गज का देहांत हो गया है। पंजाब के पूर्व मंत्री अजायब सिंह मुखमेलपुर (75) का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 5 जनवरी को दोपहर 1 बजे उनके पैतृक गांव मुखमेलपुर में किया जाएगा।

पंजाब के पूर्व विधायक और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बीबी हरप्रीत कौर मुखमैलपुर के पति अजायब सिंह मुखमेलपुर ने 1980-85 में डकाला हलके से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। फिर 1997 में, उन्हें पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हलाक घनौर से टिकट दिया था और उन्होंने यह सीट जीतकर पंजाब सरकार में B&R मंत्री बने।
मुखमेलपुर बादल परिवार के संबंधित रिश्तेदारों में से थे। उनकी पत्नी बीबी हरप्रीत कौर मुखमेलपुर भी 2012 में विधायक रह चुकी हैं। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पंजाब के पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और कई अन्य नेताओं ने परिवार के साथ दुख जताया है।









Users Today : 96