शिवपुरी हैल्थ क्लब के फिर से प्रधान बने विनोद नारंग,

BURNING NEWS✍️Rajesh Sharma

शिवपुरी हैल्थ क्लब में लगातार 30 सालों से प्रधान बनते आए विनोद नारंग इस बार फिर प्रधान नियुक्त हुए है। समाज सेवक नारंग पिछले 30 सालों से लगातार जहाँ शिवपुरी हैल्थ क्लब की सेवा निभा रहे है वही प्रधानगी के साथ लोगो की सेवा का कार्य भी करते है। चुनावों के दौरान सर्व समिति से उन्हें इस बार प्रधान नियुक्त किया गया। बीते दिन शिवपुरी बसती शेख़ में हुए प्रधानगी के चुनावों में जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी,पार्षद ओंकार राजीव टिक्का,समाज सेवक विनोद दिलौरी,अमनजीत सिंह भोला,अश्वनी शर्मा,राम नारंग,बिटटू लूथरा वह अन्य लोग मौजूद थे। विनोद नारंग ने संस्था व इलाके के लोगो का आभार व्यक्त किया। वह पहले से भी ज़्यादा शिवपुरी हैल्थ क्लब के कार्य करने का आश्वासन दिया।

error: No Selection, Please!!!