BURNING NEWS✍️
श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर बाजार शेखां की संस्था के सहयोग से श्री मेहंदीपुर बालाजी यात्रा संघ के द्वारा श्री खाटू श्याम एवं श्री सालासर बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए पटेल चौंक से 250 भक्तों का जत्था एसी बसों के माध्यम से रवाना हुआ। जिसमें विशेष तौर पर संस्था के मुख्य सेवादार रमन अरोड़ा और मंदिर के मुख्य सेवादार राजीव ग्रोवर ने यात्रा को हरी झंडी दिखा कर हनुमान चालीसा के पाठ के उच्चारण के दौरान नारियल तोड़ कर यात्रा का शुभारंभ किया।
इस मोके विधायक रमन अरोड़ा ने सभी को मंगलमय यात्रा की शुभकामनायें देते हुए कहा कि श्री बाला जी भक्तों के संकट को दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि श्री बालाजी महाराज के दरबार में व्यक्ति की सुनवाई होती है। इस दरबार का चमत्कार ही कुछ ऐसा है की यहां आने वालों की झोलियां भर देते हैं श्री बालाजी महाराज।
संस्था के सेवादार संदीप जैन एवं राजन अरोड़ा ने बताया कि भगतों के लिए रहने खाने पीने का प्रबंध कर लिया गया है, बताया कि 14 दिसंबर को यात्रा रवाना हो कर 15 दिसंबर सुबह 6 बजे खाटू श्याम दरबार पहुँचेगी और भगतों को बाबा श्याम का दर्शन करवा कर दोपहर 3 बजे सालासर दरबार पहुँच कर दर्शन करवा रात 9 बजे चल कर 16 दिसंबर सुबह 6 बजे यात्रा जालंधर पहुँचेगी। इस मौके पर राजन अरोड़ा, सनी जैन,साहिल शर्मा, ध्रुव कश्यप, मनीष असीजा, नरेश कुंद्रा संयम भसीन,राजीव मुंजल, राजेंद्र शर्मा, विक्की कालिया योगेश शर्मा,विनोद शर्मा, शैली खन्ना, सोनू जगा मा चड्ढा आदित्य सोनी,इंद्र चावला मौजूद थे।







Users Today : 2086