BREAKING NEWS

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता
Home » Breaking » स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कही ये बात

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कही ये बात

BURNING NEWS✍️

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों संबंधी मिली ईमेलों से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच-पड़ताल में इन धमकियों को झूठा और बेबुनियाद पाया गया है।

जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में प्रेस वालों से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सिविल प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 11 स्कूलों को बम की धमकियां मिलने पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर एंटी-साबोटाज और अन्य सुरक्षा टीमों को तुरंत संबंधित स्कूलों की बारीकी से जांच करने के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधकों को पहले ही सुरक्षा के लिए की जाने वाली कार्रवाइयों के बारे में अवगत करवा दिया गया है और उन्होंने प्रशासन को पूरा सहयोग दिया।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि धमकी भरी ईमेल का पता लगाने के लिए साइबर सेल के तहत एक एफ.आई.आर. की गई है। उन्होंने कहा कि साइबर टीमों द्वारा ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए वी.पी.एन. स्रोतों का पता लगाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया और इन धमकी भरी ईमेलों को भेजने के पीछे लोगों में डर और सहम पैदा करना प्रतीत होता है।

पंजाब सरकार की अमन-कानून व्यवस्था कायम रखने की वचनबद्धता को दोहराते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एक बार दोषियों की पहचान हो जाने के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दोनों अधिकारियों ने नागरिकों से शांत रहने और प्रदेश सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर विश्वास रखने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों और आम जनता की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।