BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब के फगवाड़ा के अधीन आते ईस्ट वुड विल्ला में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गोली चलने से एक युवक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित Eastwood Village मे गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस घटना मे एक युवक को गोली भी लगी है। जो गोली युवक के पेट में लगी है जिसमें वो बुरी तरह घायल है, गोली चलने की घटना के बाद पुलिस मामले की जाँच में लग गई है घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान संदीप निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। घायल युवक को उपचार के लिए जल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक की टांग पर गोली लगी है, जहां डॉक्टर द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार घटना को अंजाम देकर सुखा निवासी तलहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है।









Users Today : 1752