Home » Breaking » दवाई के बहाने लुटेरे घुसे मेडिकल शाप में,दुकानदार पर हमला कर लूट कैमरे में क़ैद

दवाई के बहाने लुटेरे घुसे मेडिकल शाप में,दुकानदार पर हमला कर लूट कैमरे में क़ैद

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब में सोमवार की शाम जालंधर के लद्देवाली इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब तीन नकाबपोश लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में एक मेडिकल स्टोर पर धावा बोल दिया। यह घटना

कृष्णा मेडिकल स्टोर पर हुई, जहां दुकान का मालिक वारदात के समय अकेला था। व्यस्त सड़क और भारी ट्रैफिक के बावजूद, लुटेरे लूट को अंजाम देने और मौके से भागने में सफल रहे। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दुकान मालिक पर कुल्हाड़ी से हमला, बाल-बाल बचे

कृष्णा मेडिकल स्टोर के मालिक बलविंदर ने बताया कि शाम होते ही तीन हथियारबंद लुटेरे दुकान में घुस आए। उन्होंने एक बड़ी कुल्हाड़ी से उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वे पीछे के दरवाजे से भागने और शोर मचाने में सफल रहे। लुटेरे उनका मोबाइल फोन और लगभग 5,000 रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

 लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

दुकानदार की चीखें सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और भागते समय एक लुटेरे को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है