Home » Breaking » मगरमच्छ का सिर लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचा यात्री,गिरफ्तार

मगरमच्छ का सिर लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचा यात्री,गिरफ्तार

BURNING NEWS✍️ RAJESH SHARMA 

एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से सोना चाँदी या नशा नहीं बल्कि मगरमच्छ का सिर निकला है जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से मगरमच्छ का सिर बरामद होने से हड़कंप मच गया। कनाडा जाने वाले यात्री के बैग की तलाशी के दौरान सुरक्षा अधिकारियों को यह सिर मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपित यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। भारत में मगरमच्छ संरक्षित प्रजातियों में शामिल है और इस तरह की चीजों को लेकर प्रतिबंध है।