BURNING NEWS✍️
जालंधर में बेटे की मौत के सदमे से मां की भी मौत हो गई। यह घटना जालंधर के थाना-1 के अंतर्गत शीतल नगर की है। मृतक की पहचान प्रवेश कुमार उर्फ गग्गी पुत्र राम लुभाया और उसकी मां शारदा निवासी शीतल नगर, जालंधर के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार घटना के वक्त उसने नशा हुआ था।
कल देर शाम प्रवेश कुमार उर्फ गग्गी घर लौट रहा था, तो कहीं गिर गया। जिससे उसके सिर पर काफी गंभीर चोट आई। युवक के सिर से खून बहता देख मां शारदा चीख पड़ी और वह भी वहां पर गिर गई। इस दौरान एकत्रित हुए लोगों ने शारदा को उठाकर घायल युवक के साथ अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
एसीपी भोला बोले- जांच के बाद की जाएगी उचित कार्रवाई
आसपास से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रवेश कुमार उर्फ गग्गी नशे का आदी था। वह अक्सर नशा करता था। बीते दिन गग्गी नशा करके आया था। आते ही उसने इंजेक्शन लगा लिया था। जिसके बाद वह नशे में वहां पर गिर गया। जिससे उसके काफी चोटें आई थी। उसके सिर से ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।









Users Today : 53