BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
पंजाब के जालंधर में महिला अपने आशिक़ के साथ शादी करवाना चाहती थी जिसने आशिक़ संग मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी।मामला कस्बा नकोदर में गांव मुद्दा के पास 38 वर्षीय व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों को जालंधर देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने सिर पर कई वार करके तिलक नगर निवासी मुकेश कुमार की हत्या की थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी नीरू बाला निवासी तिलक नगर और उसका प्रेमी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सोमनाथ निवासी ईदगाह मोहल्ला, जालंधर के रूप में हुई है। दोनों को हत्या के केस में नामजद कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
क्या बोले SSP
एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से मर्डर में इस्तेमाल किया गया एक तेजधार तलवार और दो बाइक बरामद कर ली हैं। एक बाइक मुकेश की थी। 20 दिसंबर 2024 को मृतक मुकेश कुमार पुत्र सतपाल का शव पुलिस थाना नकोदर सदर क्षेत्र से बरामद किया गया था। थाना सदर नकोदर की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली थी और जांच शुरू कर दी थी।
D MART जालंधर में काम करते थे दोनों
एसएसपी खख ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नीरू बाला और हरप्रीत सिंह ने जालंधर स्थित डी-मार्ट में साथ काम करते थे। दोनों के बीच नौकरी के दौरान अवैध संबंध बन गए थे। मगर नीरू शादीशुदा थी। जिसके चलते दोनों ने प्लान बनाया कि वो मुकेश को मार कर शादी करेंगे।









Users Today : 96