अमेरिका में टकराया पुल से जहाज़ कई गाड़ियाँ बही,देखें लाईव वीडियो

BURNING NEWS RAJESH SHARMA 

अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की’ ब्रिज ढह गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुल से टकराने के बाद जहाज में आग लग गई। सिंगापुर के झंडे वाला यह जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था।

शिप मैनेजमेंट कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप ने बताया कि 2 पायलट समेत सभी 22 क्रू मेंबर्स भारतीय थे। इनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ है। शिप के ब्रिज के टकराने से किसी भी तरह का पॉल्यूशन भी नहीं हुआ।

इसे रवाना हुए कुछ ही समय हुआ था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था। जहाज का नाम दाली बताया जा रहा है। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां और लोग पानी में गिरे। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक अब तक 7 लोग लापता हैं, 2 लोगों को पानी निकाला गया। इनमें एक की हालत गंभीर है।

error: No Selection, Please!!!