BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
इस समय की बड़ी ख़बर पंजाब के फगवाड़ा शहर से सामने आ रही है जहां पर DSP योगेश कुमार शर्मा की सरकारी रिवॉल्वर से ही गोली चलने से मौत हो गई है, मिली ज़ानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस स्टेशन सदर फगवाड़ा के पास स्थित उनके
सरकारी क्वार्टर में हुई। बताया जा रहा है कि गोली उनके सीने में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत जालंधर के जोहल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, DSP योगेश कुमार हाल ही में एएनटीएफ पंजाब से ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ में AGCMS, BOI में तैनात किए गए थे। एसपी फगवाड़ा माध्वी शर्मा ने बताया कि सुबह वो अपनी सरकारी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे तो अचानक से गोली चल गई जोकि DSP योगेश कुमार की छाती पर लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।








Users Today : 152