BREAKING NEWS

पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर उठाए सवाल
Home » Uncategorized » रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए

रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए

BURNING NEWS✍️

जालंधर सेंट्रल के हलका प्रभारी श्री नितिन कोहली ने रामा मंडी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। इस क्षेत्र में रात के समय सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लंबे समय से बढ़ रही थीं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से अंधेरे में, डिवाइडर को स्पष्ट रूप से दिखाई न देने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, नितिन कोहली ने डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगवाए हैं ताकि रात में भी डिवाइडर को आसानी से दिखाई दें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस पहल से इलाके के निवासियों को काफी राहत मिलेगी और सड़कों पर सुरक्षा का स्तर काफी हद तक बढ़ जाएगा। इस अवसर पर सीनियर डेप्युटी मेयर बलबीर बिट्टू जी, संजीव त्रेहन जी, विक्की तुलसी जी, अमरदीप सिंह किन्नू जी, हनी भाटिया जी और क्षेत्र के सभी निवासी उपस्थित थे। नितिन कोहली ने कहा कि जन सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जन कल्याण के ऐसे कार्य आने वाले समय में भी जारी रहेंगे।