BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Uncategorized » चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा को सेंट सोल्जर ग्रुप की सभी शाखाओं के स्टाफ मेंबर्स, छात्रों एवं कुष्ठ आश्रम का परिवार ने दी श्रद्धांजलि

चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा को सेंट सोल्जर ग्रुप की सभी शाखाओं के स्टाफ मेंबर्स, छात्रों एवं कुष्ठ आश्रम का परिवार ने दी श्रद्धांजलि

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी 14 अप्रेल को सुबह इस फ़ानी संसार को अलविदा कहते हुए पांच तत्व में वीलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार मॉडल टाउन जालंधर के शमशान घाट में किया गया। इस शाश्वत अलगाव के मौके पर सेंट सोल्जर ग्रुप के सभी स्कूलों कालेजोँ ने श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभाएं आयोजित की। इस दौरान कुष्ठ आश्रम परिवार, समूह स्टाफ और छात्रों ने उनकी तस्वीर पर फूल-मालाएं अर्पित की, एवं दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके जीवन पर रोशनी डालते हुए स्कूल, कॉलेज डायरेक्टर, प्रिंसिपलों ने बताया कि श्री अनिल चोपड़ा जी एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें परिचय की जरूरत नहीँ। उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और समाज सेवा को समर्पित कर दिया। उनकी माता स्व. श्रीमती शांता चोपड़ा जी द्वारा 1958 में शुरू किए गए एक कमरे और तीन बच्चों के स्कूल को उन्होंने 36 स्कूल और 23कॉलेज स्थापित कर सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स को उतरी भारत का सबसे बड़ा शिक्षा ग्रुप बना दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।