BURNING NEWS✍️
आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच का विवाद और बढ़ गया है। पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने राघव चड्ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में डिप्टी लीडर होने के नाते राघव चड्ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर दावा किया कि राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। उन्होंने सवाल उठाए कि केंद्र सरकार आखिर राघव चड्ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है?। हालांकि चड्ढा के करीबी सोर्सेज के मुताबिक अभी उन्हें केंद्र से सुरक्षा नहीं मिली है।हालांकि उन्हें जल्द केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है। तब तक उन्हें दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी दी जा सकती है। 2 हफ्ते पहले AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाकर दूसरे सांसद अशोक मित्तल को यह पद दे दिया था। उसके बाद से ही AAP और राघव चड्ढा के बीच खूब बयानबाजी भी चली।









Users Today : 31