BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Uncategorized » बेअदबी के खिलाफ सबसे सख़्त कानून पास-जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का ऐतिहासिक और साहसिक कदम

बेअदबी के खिलाफ सबसे सख़्त कानून पास-जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का ऐतिहासिक और साहसिक कदम

BURNING NEWS✍️

आम आदमी पार्टी के नेता और जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब विधानसभा में आज पारित हुए जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल, 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह पंजाब के इतिहास में आस्था की रक्षा, न्याय और सामाजिक सद्भावना की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने बेअदबी जैसी संवेदनशील और दुखद घटनाओं के खिलाफ सबसे सख़्त कानून बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पंजाब में आस्था और धार्मिक सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत मान की ईमानदार नीयत, मज़बूत इच्छाशक्ति और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इस नए कानून में बेअदबी के दोषियों के लिए 10 से 25 साल की कैद और ₹25 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह ऐतिहासिक कानून पंजाब में धार्मिक सद्भाव, सामाजिक एकता और न्याय की भावना को नई मज़बूती देगा।

नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हमेशा जनता की भावनाओं को प्राथमिकता दी है। चाहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई हो, कानून-व्यवस्था को मज़बूत करना हो या आस्था से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर ठोस निर्णय— सरकार ने हर मोर्चे पर अपनी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता साबित की है।

उन्होंने कहा कि यह कानून न केवल सिख समुदाय, बल्कि उन सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान करता है जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी को मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश मानते हैं।

नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक कानून पंजाब की आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति, न्याय और आपसी सद्भावना की एक नई मिसाल कायम करेगा।