BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर में नगर निगम के भ्रष्ट कर्मचारियों की छत्र छाया में शहर में जहां सैंकड़ों नाजायज निर्माण करके सरकार को चूना लगाया जा रहा है वहीं निगम के अधिकारियों ने नाजायज निर्माण देखकर अपनी आँखें मूँदी हुई है। गुरू रविदास चौक से जीटीबी नगर जाने वाली रोड पर रेस्टोरेंट YUMMY YUMMY के द्वारा बाहर फ्लेक्स बोर्ड लगाकर नाजायज निर्माण कर लिया गया है बोर्ड के पीछे एक दम से दीवार खड़ी करके नगर निगम को ये दिखा दिया है कि कोई भी आपके अधिकारियों की आँख में धूल झोंक चुका हैँ,फ़ास्ट फूट रेस्टोरेंट पहले काफ़ी छोटा था जिसके साथ ख़ाली पड़ी जगह को इसमें जोड़कर सामने से निर्माण करके उसके साथ जोड़ दिया गया है हैरानी की बात है कि इस रेस्टोरेंट के खिलाफ कोई शिकायतें सीएम ओर नगर निगम के पास पहुँच चुकी है पर इसके बावजूद उसका नाजायज निर्माण रूका नहीं बल्कि ओर ज़्यादा निर्माण किया गया। किसी भी अधिकारी ने इसके नाजायज निर्माण को रोकनेवाली कोशिश नहीं की जिससे साफ है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार ज़ोरों पर है ओर सरकारी ख़ज़ाने को चूना लगाया जा रहा है।









Users Today : 678