BURNING NEWS✍️
पंजाब में बारिश के अलर्ट के बीच एक बुरी खबर है, जिसमें बादलों के नीचे ग्राउंड में खेल रहे युवक पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई जिसमें युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य युवकों पर बिजली गिरी है जो घायल है। पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रसूलपुर निवासी तरुणदीप सिंह के रूप में हुई है। गांव के सरपंच ने बताया कि तरुणदीप 10वीं क्लास में हुआ था। अभी उसका रिजल्ट आया था। स्कूलों में छुट्टी के चलते वह टूर्नामेंट खेलने के लिए चला गया।
सरपंच ने बताया कि दोपहर लगभग साढ़े 11 से 12 बजे के बीच की यह घटना है। 11 युवक किक्रेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पास के गांव में गए थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। हलकी बूंदाबांदी के बीच भी खेल रहे थे तो इस दौरान बिजली गिर गई।
बालिंग करते समय गिरी बिजली तरनदीप
चश्मदीदों और स्थानीय सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 12 बजे गांव की गुरुद्वारा साहिब वाली ग्राउंड में करीब 11 बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तरुणदीप सिंह भी टीम का हिस्सा था। मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। जिस समय हादसा हुआ, तरुणदीप सिंह बॉलिंग करने के लिए तैयार हो रहा था। तभी अचानक आसमान से बिजली सीधे मैदान पर गिरी।
मैदान पर मची चीख-पुकार:
बिजली का झटका इतना जबरदस्त था कि मैदान में खेल रहे सभी बच्चे एक साथ जमीन पर गिर पड़े। तरुणदीप सिंह के छोटे भाई ने बताया, हम सब खड़े थे, अचानक झटका लगा और सब गिर गए। कुछ बच्चे उठकर मदद के लिए भागे, लेकिन मेरा भाई वहीं पड़ा रहा। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों का प्रबंध कर घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तरुणदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया।









Users Today : 413