BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » MP चन्नी के करीबी कांग्रेसी पार्षद पर FIR दर्ज

MP चन्नी के करीबी कांग्रेसी पार्षद पर FIR दर्ज

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

जालंधर में कांग्रेसी सांसद चरणजीत चन्नी के करीबी पार्षद पर केस दर्ज किया गया है जिनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना-1 के अधीन आते वार्ड-84 के पार्षद पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नीरज जस्सल उर्फ कालू के खिलाफ थाना-1 में लाइसेंसी रिवॉल्वर का रौब दिखाकर पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी युवक को लहूलुहान करने का आरोप में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब छापेमारी कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में रविदास नगर निवासी पुनीश उर्फ हनी विरदी ने बताया कि 7 मार्च की रात पार्षद ने उस पर हमला किया था। आरोप है कि पार्षद जस्सल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराई थी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस गहमागहमी में पार्षद ने रिवॉल्वर की बट से पुनीश के माथे और नाक पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में पुनीश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद अब पीड़ित की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी गई है।