BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » ठगी के आरोप में पकड़ा,THAR में आई पत्नी पति को पुलिस कस्टडी से लेकर हो गई फरार

ठगी के आरोप में पकड़ा,THAR में आई पत्नी पति को पुलिस कस्टडी से लेकर हो गई फरार

Screenshot

अमृतसर में पुलिस की कस्टडी से पति को उसकी पत्नी फिल्मी अंदाज में छुड़ाकर ले गई। आरोपी को पकड़े हुए एक घंटे भी नहीं हुआ था कि वह भीड़ और ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी की पत्नी थार गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और उसे बैठाकर फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी संजय सिंह के खिलाफ करतारपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। यह केस एक एएसआई की शिकायत पर दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जाम में गाड़ी रूकी, दरवाजा खोलकर फरार
जब पुलिस की गाड़ी क्रिस्टल चौक के पास पहुंची तो वहां ट्रैफिक जाम और भीड़ के चलते गाड़ी रोकनी पड़ी। इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर गाड़ी का दरवाजा खोला और फरार हो गया।

पत्नी थार लेकर आई, दोनों फरार
पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। वह थार गाड़ी में वहां पहुंची थी। आरोपी जैसे ही गाड़ी से उतरा, पत्नी ने उसे तुरंत अपनी गाड़ी में बैठाया और मौके से फरार हो गई।

कोर्ट में केस के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री:

ASI हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने साल 2017 में बलवंत सिंह नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। बलवंत सिंह ने जाली दस्तावेज तैयार कर अपनी बेटी के पति के नाम पर उनकी जमीन का मुख्तारनामा बनवाया था। ये केस अभी कोर्ट में चल रहा था। इसके बावजूद संजय सिंह ने जाली कागजात बनाकर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा दी। इस मामले की जांच करवाई, जिसमें संजय दोषी पाया गया।