BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA
जालंधर वेस्ट के विधायक रहे शीतल अंगुराल के भाई की आडियों युवक अनिल कुमार ने वायरल की है जिसने दावा किया है कि उससे महीना वसूला जाता था। अनिल कुमार ने बताया कि वो इलाके में सोनू सिलेंडर नाम से उसे जानते हैं जिसने दावा किया कि उसको शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल अपने विधायक के कार्यकाल के दौरान उससे हफ़्ता वसूली करते थे ओर हर महीने मोटी रकम माँगते थे। सोनू ने कहा कि उसको शराब बेचने के लिए शीतल का आई कहता था ओर बदले में उससे महीना मांगा जाता था जिसकी कई फोन काल जो वाटसएप पर आती थी जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है। वहीं सोनू ने उस समय जालंधर वेस्ट के इंस्पेक्टर का भी नाम लिया है जिसकी शरण में वो शराब का कारोबार करता था।
शीतल अंगुराल बोले शराब के नहीं मांगे पैसे-आपसी लेन देन को शराब का बता रहा सोनू
वही भाजपा के सीनियर नेता शीतल अंगुराल ने कहा कि सोनू प्रूफ़ करे कि उनके भाई ने उनसे शराब बेचने के पैसे मांगे हैं उनका आपसी लेन देन भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि को ख़राब करने के लिए आदी अधूरी रिकार्डिंग सुनाकर उसको शराब के पैसे से जोड़ा जा रहा है। जबकि सच्चाई कोसों दूर है। शीतल ने कहा कि सोनू प्रूफ़ कर दे कि उनका भाई शराब के पैसे मांग रहा है तो वो खुद अपने भाई पर कारवाई करवाएँगे।









Users Today : 609