BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » राज नगर में कई बढ़े शराब तस्कर-पर रेड सिर्फ़ एक पर ही

राज नगर में कई बढ़े शराब तस्कर-पर रेड सिर्फ़ एक पर ही

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के बस्ती बावा खेल के राज नगर में शराब का कारोबार ज़ोरों पर है जहाँ कई बढ़े शराब तस्कर भी रोज़ाना सैंकड़ों पेंटी नाजायज शराब की सप्लाई कर रहे हैं पर हैरानी की बात है कि पुलिस ओर एकसाइज टीम रेड करके सिर्फ़ एक ही तस्कर को पकड़ती है बाकियों की ऊपर तक की सैटिंग ज़ोरों पर है, इलाके के रहने वाले S नाम के व्यक्ति ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि राजनेताओं ओर एकसाइज विभाग के साथ मोटी सेटिंग रखने वाले बढ़े तस्कर पर कोई कारवाई नहीं होती। बीती शाम
जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र में आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी छापेमारी की है। विभाग की टीम ने राज नगर इलाके में एक दुकान के बेसमेंट से 49,680 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस और आबकारी विभाग ने मौके से बलदीप सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बलदीप पर पहले भी शराब के मुकदमे दर्ज हैं।

यह कार्रवाई विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए आबकारी विभाग ने रविवार को राज नगर क्षेत्र में छापेमारी कर सफलता हासिल की।

सहायक कमिश्नर (एक्साइज) जालंधर वेस्ट रेंज, मनजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग को पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में अवैध शराब के भंडारण की सूचना मिल रही थी। डी.सी. (एक्साइज) एस.के. गर्ग द्वारा जारी सख्त हिदायतों का पालन करते हुए, विभाग ने एक विशेष टीम का गठन किया।

विभाग की टीम ने कपूरथला रोड पर स्थित ‘जूस कार्नर’ के पीछे वाली एक दुकान को निशाना बनाया। शुरुआती जांच में दुकान सामान्य लग रही थी, लेकिन जब टीम ने दुकान के बेसमेंट की तलाशी ली, तो वहां भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद हुआ। शराब को बोरियों और पेटियों में छिपाकर रखा गया था ताकि किसी को शक न हो। इस अवैध शराब के भंडारण के आरोप में टीम ने मौके से एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान बलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो राज नगर, बस्ती बावा खेल का ही निवासी बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी इस शराब को अवैध रूप से क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में था।

आबकारी विभाग ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इस अवैध धंधे में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।