BURNING NEWS✍️
मोहाली के खरड़ में बॉयफ्रेंड के घर मे युवती की लाश फांसी के फंदे पर पंखे से लटकी मिली। वह करीब डेढ़ साल से रिलेशन में थी और जालंधर से बॉयफ्रेंड के पास आई हुई थी। रविवार को युवती का शव जालंधर पहुंचा, युवती के भाई ने कहा कि इस मामले में आरोपी युवराज का हाथ है। दोनों के बीच संबंधों में कुछ अनबन हुई, जिससे आरोपी ने उसे इस कदर मजबूर किया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतका की पहचान अनामिका के नाम से हुई, जो जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली थी। हालांकि आरोपी के परिवार ने आरोपों को निराधार बताया है। वहीं पुलिस ने धारा-174 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली युवती और आरोपी युवक युवराज के बीच लंबे समय से जान-पहचान थी और वे एक-दूसरे के काफी करीब थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि 19 मार्च को युवती अपने दोस्त युवराज से मिलने के लिए जालंधर से खरड़ गई थी।









Users Today : 609