BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » जालंधर पुलिस-महिला को बालों से पकड़ घसीटा,बेटे को नंगा कर पीटा,देखे सीसीटीवी

जालंधर पुलिस-महिला को बालों से पकड़ घसीटा,बेटे को नंगा कर पीटा,देखे सीसीटीवी

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA 

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में पत्नी के साथ विवाद की शिकायत पर पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। इस मामले को लेकर महिला ने एएसआई पर मारपीट के आरोप लगाए है।वही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में कार्रवाई करने गई पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। इस मामले को लेकर महिला ने एएसआई पर मारपीट के आरोप लगाए है।वही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दरअसल, पुलिस इलाके में एक घर पर रेड करने गई थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर ही एएसआई द्वारा मारपीट की जा रही है। घटना के दौरान युवकों ने कपड़े भी नहीं पहने हुए थे। वहीं महिला द्वारा बच्चों का बचाव करने की कोशिश करते हुए पुलिस से गुहार भी लगाई गई, लेकिन पुलिस कर्मी पिटाई करने से नहीं रूका।

जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने उस समय हदें पार कर दी, जब बिना महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में एक महिला को बालों की खींचकर सड़क पर ले आया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ममता ने कहा कि उसे बेटे सोए हुए थे। इस दौरान एएसआई उनके घर आ गया और जब महिला ने उससे बात करने की कोशिश की तो एएसआई ने उसे बालों से पकड़कर खींचा लिया। जिसके बाद बेटो से हाथापाई करने लगा। दरअसल, घरेलू विवाद को लेकर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। महिला ने बताया कि बेटे का बहू के साथ विवाद चल रहा है और बहू यहां नहीं रह रही।

ऐसे में बेटा अपनी बच्ची को पत्नी के पास से लेकर आ गया था। पीड़िता ने कहा कि ससुराल पक्ष अपनी बच्ची को ले गया था और बेटे की बच्ची को उसने भेज दिया था। जिसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा मामले को लेकर थाने शिकायत दी गई। दोनों का नाबालिग उम्र में भागकर शादी की थी। महिला ने आरोप लगाए है कि 15 साल की उम्र में शादी के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की थी। वहीं आज फिर से पुलिस कर्मियों ने पिटाई की है। बेटे की शादी को 6 साल हो गए है। महिला ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी से कह रही थी कि वह बेटे को लेकर खुद थाने आ रही है, लेकिन एएसआई ने एक नहीं सुनी। इस दौरान मोहल्ला निवासियों ने भी पुलिस से अपील की कि वह खुद बेटे को लेकर थाने आ रहे है। इसके बावजूद पुलिस कर्मी ने एक नहीं सुनी। महिला ने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी ने उस पर भी थप्पड़ जड़े। इस मामले को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला।