BREAKING NEWS

बेटी का जन्म दिन-THAR गाड़ी ली,घूमे फिरे ओर घर आकर बेटी सहित पति-पत्नी ने फंदा लगा की आत्महत्या पंजाब प्रेस क्लब में अब ग़ैर सदस्य को नहीं मिलेगी एंट्री-प्रेस कांफ्रेंस में भी आ पाएंगे सिर्फ सदस्य पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर नाजायज चल रहे कबाड़ गोदाम को देख प्रशासन था सुस्त! आज लगी आग बन सकती थी प्रशासन के गले की हड्डी इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता रामा मंडी में सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: नितिन कोहली ने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवाए
Home » Breaking » फगवाड़ा पुलिस हाथ मलती रही,जालंधर पुलिस ने पकड़े अपराधी

फगवाड़ा पुलिस हाथ मलती रही,जालंधर पुलिस ने पकड़े अपराधी

Screenshot

BURNING NEWS✍️RAJESH SHARMA

फगवाड़ा पुलिस अपने इलाके में हुई दहशतगर्दी के मामले में हाथ मलती रही जबकि उनके इलाके में हुई वारदात को जालंधर पुलिस ने ट्रेस करके आरोपी काबू कर लिए। करीब एक महीना पहले फगवाड़ा के सुधीर स्वीट शाप में गोलियाँ चलाने वाले आरोपियों को जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने काबू किया है ओर उनके पास से रिवाल्वर भी बरामद की है जबकि फगवाड़ा पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रही। जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आदेशों पर डीसीपी मन प्रीत ढिल्लों की अगुवाई में पुलिस ने जोगा फोलडीवाड ओर सोनू खत्री गैंग के दो युवकों को काबू किया। जिनकी पहचान साजन गिल उर्फ़ गब्बर खांबडा कालोनी, व हर प्रीत लाल उर्फ़ हैप्पी निवासी फोलडीवाड को काबू किया। साजन ने बताया कि उसने ही फगवाड़ा में सुधीर स्वीट शाप पर गोलियाँ चलाई थी जो उसने जोगा फोलडीवाड के कहने पर से वारदात की थी।